फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली सेना भर्ती के लिए 17 मार्च से होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
खुली सेना भर्ती के लिए 17 मार्च से होगा पंजीकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
भीम स्टेडियम में दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी व भिवानी जिलों के युवाओं की खुली भर्ती की जाएगी। सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर और सैनिक नर्सिंग के लिए 15 से 22 मई तक भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को दादरी सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेेशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने बताया कि भिवानी में चार जिलों के युवाओं की खुली भर्ती होगी, इसके लिए इच्छुक आवेदक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण 17 मार्च से 30 अप्रैल तक करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अस्सिटेंट श्रेणियों के लिए खुली भर्ती की जाएगी। सैनिक जनरल के लिए योग्यता दसवीं कुल 45 प्रतिशत और प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। इसी प्रकार सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी के लिए योग्यता 12वीं में प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत व कुल 60 प्रतिशत अंक और सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट के लिए प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत व कुल 50 प्रतिशत अंकों के साथ जीव विज्ञान से पास आवेदक ही आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि आवेदक बीएससी वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, जीव विज्ञान व अंग्रेजी विषय के साथ की हुई है तो 12वीं कक्षा के लिए निर्धारित अकों की शर्त में छूट दी जाएगी। कर्नल पिल्लई ने बताया कि वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लूजेओआईएनआईएनडीआईएएनएआरएमवाई.एनआईसी इन में रजिस्ट्रेशन किया हुआ होना चाहिए। भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट में दिये गए निर्देश तथा शर्तों के अनुसार ही अपना पंजीकरण करें। वेबसाइट पर बिना पंजीकरण किए उम्मीदवार को भर्ती में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें