फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दो घंटे तक अधिकारियों को नहीं निकलने दिया बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दो घंटे तक अधिकारियों को नहीं निकलने दिया बाहर
विज्ञापन

भिवानी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को करीब दो घंटे तक लघु सचिवालय गेट का रास्ता रोके रखा जिसकी वजह से कोई प्रशासनिक अधिकारी बाहर नहीं आ सके। इस दौरान नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच नोक-झोंक भी हुई। प्रशासनिक अधिकारियों को बाहर आने के लिए लंबे समय से बंद पड़े पिछले गेट को खुलवाना पड़ा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के बाहर मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्करों, सीटू, सर्व कर्मचारी संघ द्वारा संयुक्त रूप से धरना दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को आंगनबाड़ी वर्करों ने यूनियन नेता संतोष ग्रेवाल, ईश्वर देवी व सीटू जिला प्रधान ओम प्रकाश के नेतृत्व में जिला प्रशासन का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों के तेवर देखकर वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। करीब दो घंटे तक लघु सचिवालय के गेट पर ही जमे होने के बाद पुलिस ने उन्हें वहां से उठाना चाहा। जिसे लेकर प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। संतोष ग्रेवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों का समाधान नहीं होता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। 1 मार्च को भाजपा, राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार का होली दहन किया जाएगा। 5 मार्च को करनाल में मुख्यमंत्री मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन को रिटायर्ड कर्मचारी नेता सज्जन कुमार सिंगला, सीटू नेता चंद्रभान, रामफल देशवाल, फूलचंद, युवा नेता अभिषेक शर्मा, छात्र नेता विनोद गिल, हेमसा राज्य प्रधान संदीप सांगवान, आंगनबाड़ी नेता राजेश भिवानी, राजबाला हेल्पर, शारदा नानकी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें