फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों ने विरोध प्रदर्शन कर घंटा घर चौक पर फोड़े मटके

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों ने विरोध प्रदर्शन कर घंटा घर चौक पर फोड़े मटके
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घंटा घर चौक पर मटके फोड़कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के कारण शहर में जाम की स्थित बनी रही। वहीं प्रदर्शन के कारण हांसी गेट से घंटा घर चौक तक करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा।
आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान मूर्ति बिजारणिया व सचिव सरोज चहल के नेतृत्व में छठे दिन भी महिलाओं ने सरकार के खिलाफ रोष जताया। सरोज चहल व मूर्ति बिजारणिया ने कहा कि सरकार यूं तो महिला सुरक्षा व बेटी-बचाओ का नारा बुलंद करती है, लेकिन सड़कों पर अपनी जायज मांगों के लिए पसीना बहा रही महिलाओं की सुध लेने तक का सरकार के पास वक्त नहीं है। धरने के बाद आंगनबाड़ी वर्कर लघु सचिवालय से खाली मटके लेकर शहर के मुख्य मार्गों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए घंटा घर पहुंचीं। महिलाओं ने वहां आधा घंटे तक नारेबाजी करने के बाद मटके फोड़े। जिला प्रधान ने कहा कि जब उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर उप प्रधान प्रेम लता, उप प्रधान सावित्री सहारण, जिला कमेटी से शुभावती, चंचल, मुन्नी, सुनीता धारण, सुलोचना ब्लॉक प्रधान बहल, बिमला ब्लॉक प्रधान लोहारू, शर्मिला, कांता श्योराण उर्मिला, सुशीला, मुकेश, सुषमा, सुशीला, बीरमति, विनोद, चंद्रमुखी, मीना, सुनीता धारण, कृष्णा, कमलेश, नरेश, सरला, सुनीता, कमलेश रिवासा, रेशमा, सीमा, मुनेश सालेवाला, सुनीता, कांता संडवा, राजकुमारी जमालपुर आदि मौजूद थी।
विज्ञापन

----
बस चालक पर बिफरी महिलाएं
पंचायत भवन के पास प्रदर्शन कर रही महिलाओं के रोकने के बाद भी एक बस चालक पंचायत भवन के फुटपाथ से बस को निकालने लगा तो जाम की स्थित बन गई। इसी से गुस्साईं महिलाओं ने बस को वहां रोक लिया और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद बस चालक को बेक कर बस को दौड़ाना पड़ा।
विज्ञापन

---
हांसी गेट पर रहा घंटे तक ाम
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मटका फोड़ प्रदर्शन के कारण दोपहर करीब एक बजे से दो बजे तक हांसी गेट से घंटा घर तक एक घंटे तक जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई संतलाल ने अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मचारियों को बुलाकर मुश्किल से यातायात सामान्य किया।

फोटो : 2, 3, 4
केप्शन -2. शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए आंगनबाड़ी वर्कर
3. पंचायत भवन के पास बस को रोक कर चालक को खरीखोटी सुनाती आंगनबाड़ी वर्कर
4. घंटा घर चौक पर खाली मटके फोड़ते हुए आंगनबाड़ी महिला वर्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें