फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदीप ने जीती 51 हजार इनामी कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव मिताथल में बाबा खूबीनाथ धाम पर कुश्ती प्रतियोगिता में 51 हजार रुपये का इनामी दंगल हिन्द केसरी मंदीप डोलू रेवाड़ीखेड़ा (झज्जर) ने जीता। मंदीप ने जोगीवाला अखाड़ा के मोहित को हराया।
विज्ञापन

मंगलवार को मिताथल गांव में आयोजित प्रतियोगिता का दूसरा इनाम 21 हजार रुपये विक्रम कौंट गांव कंडेला (जींद) अखाड़ा छारा (झज्जर) ने विनोद ओमप्रकाश मेहर सिंह अखाड़ा रोहतक को हराकर अपने नाम किया। तीसरे इनाम की कुश्ती सोनू बामला (भिवानी) व सन्नी सतपाल अखाड़ा दिल्ली के बीच बराबरी पर रही।
इससे पहले मुख्य अतिथि समाजसेवी रामकुमार ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू करवाई। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की हार जीत एक खेल का हिस्सा है इसलिए खेल को खेल की भावना से खेलें।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान सरपंच भीष्म सिवाच, प्रधान सुधीर सिवाच, जगत सिवाच, मा. अनिल, नेशी, अनुराग, सुधीर बामला, रामअवतार, रविन्द्र सिवाच, रामचन्द्र सिवाच, पूर्व सरपंच धर्मबीर सिंह, कोच साधुराम, कोच टेकराम, पूर्व सरपंच जयबीर, डा. महासिंह, जगबीर डीपी, कोच जोगेन्द्र, जयन्त शर्मा सहित बाबा खेल कमेटी के सभी सदस्य व गांव के गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें