फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ विदा हुए गणपति

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नंदराम कटली में करीब दस दिन से चले गणेश चतुर्थी समारोह गणेश विसर्जन के साथ संपन्न हो गए। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए गणेश जी को नहर तक ले गए और जल में विसर्जित कर दिया।
विज्ञापन

हालू बाजार स्थित नंदराम कटली में गत 25 अगस्त से चल रहे श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव रविवार को जूई नहर में गणेश विसर्जन के साथ पूर्ण हो गया। इससे पहले नंदराम कटली से महिला-बच्चे और अन्य श्रद्धालु एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाते हुए रवाना हुए। नाचते-गाते हुए सभी विभिन्न बाजारों से होते हुए जूई नहर पहुंचे। यहां गणपति को विदा किया। इस मौके पर श्री गणेश भक्त मंडल के प्रधान रमेश कुमार, विजय कुमार, अमित कुमार, संदीप गोयल, नरेंद्र गोयल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

गणेश प्रतिमा विसर्जन पांच को
हिन्दू जागरण मंच भिवानी के हाउसिंग बोर्ड दादरी गेट के गणेश चतुर्थी समारोह में सोमवार को आरती और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला संयोजक रजनीश अहलावत ने बताया कि इस अवसर पर गोभक्तों, शिक्षकों, पूर्व सैनिकों, समर्पित गृहणियों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। हिंदू जागरण मंच की कार्यक्रम आयोजन समिति के महासचिव बलदेव प्रकाश ग्रोवर ने बताया कि आरती और सम्मान समारोह की अध्यक्षता नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह करेंगे। मुख्य अथिति विधायक घनश्याम सर्राफ होंगे। गणेश प्रतिमा का विसर्जन पांच सितंबर को पूरे धूमधाम से शहर के मुख्यमार्गों से शोभायात्रा निकाल कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें