फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे 5.40 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। महज डेढ़ साल की अवधि के दौरान प्रशासन ने जिले में लगभग 42 हजार शौचालय का निर्माण करवाया है। इसके चलते हरियाणा राज्य ग्रामीण स्वच्छता पुरस्कार योजना के तहत जिले में पांच करोड़ 40 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। इनमें ग्राम पंचायतें, ब्लाक समिति और जिला परिषद शामिल हैं।
ग्रामीण अंचल को ओडीएफ बनाने में अतिरिक्त उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में लगभग सवा 400 गांवों में निगरानी समितियों का गठन किया गया है। परिणाम स्वरूप जिले में पिछले डेढ़ साल में करीब 42 हजार शौचालय का निर्माण करवाया गया। जिले में 1764 आंगनबाड़ी केंद्रों और 1200 राजकीय स्कूलों मेें शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। 62 ग्राम पंचायतों में जरूरत के अनुसार सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया गया। इसके अंतर्गत 1750 शौचालय सीटें लगाई गईं। परिणाम स्वरूप स्वच्छता को अपनाने में जिला भिवानी का प्रदेशभर में चौथा नंबर पर आया है। गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वच्छता से संबंधित केंद्रीय मंत्री ने जिला प्रशासन को स्वच्छता के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन


पंचायतों को दी जाएगी पुरस्कार राशि
जिले को खुले में शौचमुक्त करने पर जिलेभर में पांच करोड़ 20 लाख रुपये हरियाणा राज्य स्वच्छता पुरस्कार के रूप में दिए जाने हैं। इसमें सरकार द्वारा निर्धारित एक-एक लाख रुपये ग्राम पंचायतों को, ब्लाक समिति को पांच लाख रुपए और जिला परिषद को 20 लाख रुपए दिया जाना शामिल है।
विज्ञापन


शत-प्रतिशत वोट बनाने वाले बीएलओ को मिलेगा 15 हजार इनाम
भिवानी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 18 से 21 वर्ष आयु तक पात्रों के अपने बूथ पर शत-प्रतिशत वोट बनाने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को नकद इनाम और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वोट बनाने का अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। निर्वाचन तहसीलदार जयवीर सिवाच ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्णयानुसार जो भी बीएलओ अपने बूथ पर 18-21 आयु के शेष बचे पात्रों के शत-प्रतिशत वोट बनाएगा, उसको 15 हजार रुपये और 90 से 99 प्रतिशत वोट बनाने वाले को दस हजार रुपये, 80 से 89 प्रतिशत तक वोट बनाने वाले बीएलओ को पांच हजार रुपये की नकद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें