भिवानी। सम्मान एक प्रयास समिति के एवं ग्रामोदय समाज सेवा ट्रस्ट गुजरानी ने पंजाबी धर्मशाला गांव गुजरानी में स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित कर 200 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोहारू के एसडीएम मनोज कुमार दलाल एवं विशिष्ट अतिथि रहे सेवानिवृत्त जिला खेल अधिकारी दर्शन मिढा ने किया। जांच शिविर का शुभारंभ 103 वर्ष की वृद्धा फूलपती, 90 वर्षीय बुजुर्ग रघुबीर सिंह और शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी बेटी मीनाक्षी कुकरेजा ने किया। अतिथियों ने गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की सलाह दी।
ग्रामोदय समाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक और प्रयास समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे। आयोजन में प्रयास समिति के महासचिव प्रदीप कुमार एवं कोषाध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार, ग्रामोदय ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कुलदीप भाट्टी, जोगेंद्र लड़वाल, सरपंच सुरेश शर्मा आदि माैजूद रहे।
शिविर में 105 लोगों के स्वास्थ्य की जांच
भिवानी। विश्व मानव रूहानी केंद्र शाखा ने संस्था के संत बलजीत सिंह के सानिध्य में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। शिविर में डाॅ. सुनीता दुहन की देखरेख में 105 लोगों के बीपी, शुगर आदि बीमारियों की जांच कर उन्हें बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया गया। संस्था के रोहताश कुमार, कश्मीर सिंह व उल्फत सिंह ने बताया कि विश्व मानव रूहानी केंद्र परोपकारी एवं आध्यात्मिक संस्था है। यह संस्था संत बलजीत सिंह की ओर से सिखाए गए नैतिक जीवन, आध्यात्मिकता और ध्यान के अभ्यास पर आधारित कार्यक्रमों और जनकल्याण के लिए विभिन्न प्रकार के समाजसेवी कार्यों का आयोजन करती रहती है।