फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जनगणना में हर व्यक्ति से पूछे जाएंगे 40 सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जनगणना के द्वितीय चरण में हरियाणा में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना होगी। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति से 40 सवाल पूछेंगे और मोबाइल एप के माध्यम से जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन

जनगणना संचालन निदेशालय हरियाणा के संयुक्त निदेशक लक्ष्मण सिंह और जनगणना अधिकारी जसबीर सिंह ने लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रक्रिया, कार्यप्रणाली व दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार प्रत्येक परिवार और व्यक्ति का विवरण जुटाया जाएगा। नागरिकों को स्वयं-गणना के तहत ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने की सुविधा भी मिलेगी।
निर्धारित अवधि के बाद पांच दिवसीय पुनरीक्षण चरण में 28 फरवरी 2027 तक जन्म और मृत्यु संबंधी जानकारी पोर्टल पर अद्यतन की जाएगी। प्रशिक्षण की अध्यक्षता जिला सांख्यिकीय अधिकारी एवं उप जिला जनगणना अधिकारी डॉ. भागीरथ कौशिक ने की। अधिकारियों ने जनगणना का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार सुचारू, प्रभावी और सटीक ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें