फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी सीनियर हरियाणा राज्य मिक्स्ड नेटबाल चैंपियनशिप 21 व 22 नवंबर को : बबीता

Thu, 12 Nov 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तीसरी सीनियर हरियाणा राज्य मिक्स्ड नेटबाल चैंपियनशिप 21 व 22 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता गांव कलिंगा स्थित बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेली जाएगी। हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि इसके विजेता खिलाड़ी तीसरी सीनियर राष्ट्रीय मिक्स्ड नेटबाल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 3 से 6 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता मधुबन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन इंदौर (मध्य प्रदेश) में खेली जाएगी। इस चैंपियनशिप में प्रदेश की टीम राष्ट्रीय खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में नेटबाल खेल लगातार प्रगति कर रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर हरियाणा का नाम रोशन किया है। एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस चैंपियनशिप में केवल नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया (सत्र 2026-27) में पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें