फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 लाख 60 हजार रुपये का इनाम निकालने का झांसा देकर ठगे 38000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। तोशाम के लक्ष्मी नगर निवासी एक महिला को ऑनलाइन ठगों ने 12 लाख 60 हजार रुपये का इनाम निकलने का झांसा देकर अपना शिकार बना लिया। ठगों ने महिला से करीबन 38 हजार रुपये खाते में डलवाए। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तोशाम के लक्ष्मी नगर निवासी महिला सविता ने शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर एक फोन आया कि अमेजन कंपनी से बोल रहा हूं। आपका एक 12 लाख 60 हजार रुपये का इनाम निकला है। महिला ने बताया कि फिर उन्होंने कहा कि इसके बदले आप हमारे खाते में 4 हजार 200 रुपये भेजो और उसके बाद हमारे मैनेजर आपके पास कॉल करेंगे। महिला ने बताया कि उसके कुछ देर बाद ही दूसरे नंबर से फोन आया और कहा कि प्रोसेस जारी कर दिया है और आपके व्हाटसअप नंबर पर लेटर भेज दिया है।
महिला ने बताया कि उन्होंने कहा कि इसमें आपको इनकम टैक्स भरना पड़ेगा। इनकम टैक्स भरने में आपको 12 हजार 600 रुपये देने पड़ेंगे। महिला ने बताया कि 12600 रुपये भेजने के बाद उन्होंने उसके पास दो लेटर भेज दिए। उन्होंने महिला को कहा कि ये टैक्स भरना पड़ेगा। महिला ने बताया कि उसके बाद उन्होंने कहा कि अगर आप 25200 रुपये नहीं भेजते हो तो रुपये भी ब्लॉक हो जाएंगे और प्रोसेस बंद कर देंगे। इसके बाद महिला ने रुपये भेज दिए। महिला ने बताया कि उसके बाद दोबारा सायं के समय उनका फोन फिर आया और कहने लगे की आपको और रुपये भेजने पड़ेंगे। महिला ने बताया कि उन्होंने मना कर दिया जिसके बाद उन्होंने प्रोसेस बंद करने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करने लगे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का महिला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें