रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार देता अभ्यर्थी ।
भिवानी। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 92 अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में भाग लिया।
रोजगार मेले में हुंडई मोटर्स व कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी कंपनियों ने भाग लिया है। जहां युवाओं को कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के आधार पर रोजगार दिया गया। सहायक रोजगार अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि 37 अभ्यर्थियों को इस रोजगार मेले में नौकरी मिली है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन करवाया जाता है। इच्छुक प्रार्थी मेले में भाग लेकर रोजगार के अवसरों का फायदा उठा सकते हैं।