फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 12वीं की हिंदी की परीक्षा में 35 नकलची पकड़े, एक केंद्र अधीक्षक रिलीव

विज्ञापन
मंगलवार को परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण करते बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार। 
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा में मंगलवार को 35 नकल के मामले पकड़े गए जबकि परीक्षा ड्यूटी में कोताही मिलने पर एक केंद्र अधीक्षक को रिलीव कर दिया गया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि प्रश्न पत्र उड़नदस्ता पानीपत ने निरीक्षण के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालखा-1 (बी-1) परीक्षा केंद्र पर तैनात केंद्र अधीक्षक नीरज भुक्कल (प्रवक्ता हिंदी) को परीक्षा केंद्र पर नियंत्रण न होने के कारण ड्यूटी से मुक्त कर दिया। उनके स्थान पर उप-केंद्र अधीक्षक बिजेंद्र सिंह को केंद्र अधीक्षक का चार्ज सौंपा गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भिवानी से संचालित अध्यक्ष विशेष उड़नदस्ता ने नूंह के परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर नकल के 14 मामले दर्ज किए जबकि प्रदेशभर में गठित अन्य उड़नदस्तों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 21 नकल के मामले पकड़े। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 25 मार्च को आयोजित होने वाली सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक और मुक्त विद्यालय की ललित कला विषय की परीक्षा में 26,125 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीला-02 (चरखी-दादरी) की 26 फरवरी को रद्द हुई गणित विषय की परीक्षा अब राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काठ मंडी के नजदीक, चरखी-दादरी-02 (बी-1) परीक्षा केंद्र पर करवाई जाएगी। वहीं पीएसपीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झमोला (जींद) के परीक्षा केंद्र की 28 फरवरी को रद्द हुई हिंदी विषय की परीक्षा अब राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना-01 (बी-1) परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी। दोनों रद्द परीक्षाएं बुधवार दोपहर 12:30 बजे से सायं 3:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें