फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी को मिली 197 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाओं की सौगात

Wed, 14 Aug 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भिवानी जिले को करीब 197 करोड़ रुपये की विभिन्न 34 परियोजनाओं की सौगात मिली। विभिन्न विभागों की 24 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस पर 94 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत आएगी। जिले की 10 परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिस पर 101 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

सरकार ने जिले के साथ-साथ पूरे हरियाणा प्रदेश में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित किए हैं। विधायक मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस सभागार में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह को बतौर मुख्य अतिथि अपना संदेश रहे थे। पंचकूला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नायब सिंह सैनी ने उद्घाटन व शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में लोकनिर्माण विभाग के पांच परियोजनाओं का उद्घाटन व छह का शिलान्यास, शिक्षा विभाग की चार परियोजनाओं का उद्घाटन, पंचायत एवं विकास विभाग की 18 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा हरियाणा राज्य मार्केटिंग बोर्ड की एक सड़क का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर एडीसी हर्षित कुमार, जिला परिषद सीईओ अशवीर नैन, एसडीएम हरबीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य, डीआईओ अमित लांबा, कार्यकारी अभियंता लोकेश डागर व अजय राठी, सरपंच संजय देवसरिया, उमेद सिंह सांगा, बीर सिंह गोविंदपुरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें