फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 प्रतिशत महिला आरक्षण से सशक्त होगी आधी आबादी : जेपी दलाल

Sat, 18 Apr 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण संविधान संशोधन को पारित होने से रोकने का प्रयास विपक्ष की महिला विरोधी और संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण से देश की महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को गांव सेहर, ढाणी सहजमानपुर, बहल, गरवा, झुप्पा कलां और मंदौली कलां में लोगों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों को बाधित करने का प्रयास न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि शर्मनाक भी है। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे को लेकर देशभर की महिलाओं में आक्रोश है जिसका जवाब वे समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से देंगी।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर योजनाएं लागू कर रही है और “नारी का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान” की भावना के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर नपा चेयरमैन बंटी तायल, कर्मवीर श्योराण, दिलबाग मीठी, वीरेंद्र लाम्बा और पवन राहड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें