अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। उपंमडल के गांव गागड़वास में पुलवामा शहीदों की याद में गांव की बाबा बहुदास सेवा समिति की ओर से शिव मंदिर में एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता हुई। जिसमें कुश्ती दंगल और वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। 21 हजार की इनामी कुश्ती बराबरी पर रही जबकि वॉलीबाल में समसावास की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता से पूर्व पुलवामा में हुए शहीदों को नमन किया गया।
प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए राकेश श्योराण ने बताया कि पुलवामा में हुए शहीदों की याद में बाबा बहुदास सेवा समिति की ओर से शिव मंदिर में एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 21 हजार रूपये का कुश्ती दंगल नगीना के राजेश पहलवान और मोकलवास के अंकुर पहलवान के बीच बड़ा ही रोचक रहा और परिणाम बराबरी पर रहा। उन्होंने बताया कि वॉलीबाल स्पर्धा में आठ टीमों ने भाग लिया जिसमें समसावास की टीम ने दादरी जिले के ढाणी फौगाट का हराकर जीत अपने नाम की। इस मौके पर गागड़वास के सरपंच सुनील श्योराण, वरूण श्योराण, जगदीश, राजेश डांगी, मनोज व अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।