फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग छात्राओं ने धरना देकर नौवें दिन भी की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिंग छात्राओं का धरना नौवें दिन भी जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
सामान्य अस्पताल परिसर में एएनएम और जीएनएम छात्र संघर्ष समिति संबंधित स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर नर्सिंग छात्राओं का मंगलवार को नौवें दिन भी धरना जारी रहा। धरने की अध्यक्षता संगठन की नेता समीक्षा, अमीना और संचालन कोमल, रेनु ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान छात्राओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जनवादी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए छात्राओं की मांगों का समर्थन किया। छात्राओं ने मांगों को दोहराते हुए कहा कि सरकार उनकी परीक्षाएं आयोजित करवाए और जो परीक्षाएं हो चुकी हैं, उन के नतीजे घोषित किए जाएं। नर्सिंग कोर्स के लिए स्थाई बोर्ड का गठन किया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार अगर कोई समाधान नहीं करती है तो 10 अप्रैल को करनाल में राज्य स्तरीय प्रदर्शन करेंगे। धरने पर इनसो जिला अध्यक्ष सेठी धनाना ने भी समर्थन किया। सीमा, बिमला, नीरू, सोनिया, सोनू, विकास, विनोद गिला, क्रान्ति, दीपिका, प्रीति कश्यप, जयमाला, मधु, अंजु, शीतल, लक्ष्मी, सपना, सुनिध, ऊषा, कोमल, रोजी, अनु, रितु, ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें