30 को होगा सतगामा कन्नी के प्रधान पद का चुनाव
बहल। सिधनवा गांव के सिद्धनाथ धाम में 30 मार्च को सतगामा कन्नी के प्रधान पद के लिए चुनाव किया जाएगा। इसमें कन्नी से जुड़े सभी गांवों के लोग नए प्रधान का चुनाव करेंगे। पूर्व सरपंच रणबीर मंढ़ोली कलां ने बताया कि सतगामा कन्नी (मंढ़ोली कलां, सिधनवा, हरियावास, गोपालवास, कासनी कलां, कासनी खुर्द, गोकलपुरा) के प्रधान रहे बनीसिंह जेलदार के निधन के बाद प्रधान पद रिक्त हो गया था, जिसके लिए अब कन्नी से जुड़े गांवों के लोग 30 मार्च को दस बजे सिधनवा के सिद्धनाथ धाम में चुनाव करेंगे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच दयाचंद सिधनवा, पूर्व सरपंच सुभाष, जयभगवान पंच, रणबीर सिंह पूर्व बीडीसी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।