फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रा के लिए सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल यात्रा के लिए रविंद्र कटारिया को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

बहल। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में निकाली जा रही हरियाणा बचाओ, परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा के लिए लोहारू हलके से युवा कांग्रेस नेता रविंद्र कटारिया को जिम्मेवारी सौंपी गई है। यात्रा में हर हलके की समस्याओं को जानकर उसके अनुरूप ही पार्टी का चुनावों के लिए घोषणा पत्र तैयार किया जाना है।
विज्ञापन

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए रविंद्र कटारिया ने बताया कि उनको यह जिम्मेदारी दूसरी बार दी गई है। इससे पहले 6 से 10 अप्रैल 2010 को जाट आरक्षण आंदोलन के बाद भाईचारा बहाली के लिए डॉ. तंवर ने जो यात्रा निकाली थी उसमें लोहारू हलके का कोर्डिनेटर बनाया था। उन्होंने बताया कि डॉ. तंवर की साइकिल यात्रा 5 मार्च को कालका से शुरू होकर 11 मार्च को पेहवा में संपन्न होगी। इस दौरान वे पार्टी की नीतियों का प्रचार करते हुए हलकों की समस्याएं सुनेंगे। उसी के अनुरूप पार्टी का घोषणा पत्र तैयार होगा। इस अवसर पर नवीन बागाण, अमित शर्मा, चिंटू शर्मा, अजय धानिया, सुनील यादव, राजेश श्योराण, सुरेंद्र कटारिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें