आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला जड़कर मनाएंगे काला दिवस
भिवानी : लघु सचिवालय के बाहर तीसरे दिन बुधवार को भी जिला भर की आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर्स ने मांगों के लिए धरना दिया। उनकी मांगों में कर्मचारियों को पक्का करने, न्यूनतम वेतन 24 हजार , पीएफ ,ईएसआईए, बोनस, ग्रेच्युटी, पेंशन, पदोन्नित लागू करना शामिल है। इस दौरान आंगनबाड़ी महिला वर्करों ने लघु सचिवालय के बाहर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान मूर्ति बिजारणिया ने की। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के विरोध में वीरवार को धरने पर काला दिवस मनाया जाएगा और आंगनबाड़ी केंद्रों को ताला जड़ा जाएगा।
संतोष ग्रेवाल ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार महिला विरोधी हैं। केंद्र सरकार ने आंगनबाड़ी महिलाओं की मांगों की निरंतर उपेक्षा की है। हरियाणा सरकार ने आंगनबाड़ी वर्कर्स व हैल्पर्स के साथ धोखा किया है। जिसे आंगनबाड़ी बहनें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही करेगी। यूनियन राज्य कमेटी के आह्वान पर 16 फरवरी को सभी जिलों में सरकार की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और ज्ञापन सौंपेंगी। धरने को जिला सचिव सरोज चहल, उप प्रधान प्रेमलता, सह सचिव चंचल ने संबोधित किया। इस मौके पर शोभवती, सुषमा, सुनीता, जगवंती, लक्ष्मी, कमलेश, संजू, लज्जा, कमलेश, संतरा, विद्या, चंचल, बिमला, मंजू, ओमपति, कमला, सरला, प्रेम सोनी, फूलपति, सुनील गांधी, कविता, मुन्नी, वेदवती, शीला, सुदेश, प्रकोशों, बीरमति, गीता, शशी आदि मौजूद थी।
-------------