फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने खींची %लक्ष्मण रेखा’, लांघी तो दुकानदारों को झेलनी पड़ेगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नप ने खींची ‘लक्ष्मण रेखा’, लांघी तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बाजारों में अतिक्रमण रोकने के लिए खींची यैलो लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। नगर परिषद ने दुकानों के सामने पांच फुट जगह छोड़कर ‘लक्ष्मण रेखा’ खींची है। दुकानदारों ने अब इस रेखा को लांघने की कोशिश की तो चालान और अन्य कार्रवाई झेलनी होगी। नगर परिषद ने घंटाघर से लेकर जैन चौक तक की सड़क पर यैलो लाइन लगाने का काम सिटी थाना एचएचओ और व्यापारियों की मौजूदगी में शुक्रवार रात शुरू हुआ। रातभर में सराय चौपटा तक यैलो लाइन लगाने का काम पूरा हो गया। अब यैलो लाइन के भीतर वाहनों की पार्किंग होगी।
शनिवार सुबह से घंटाघर से लेकर सराय चौपटा तक बाजार में यैलो लाइन फार्मूला लागू हो गया है। हर दुकान के बाहर लगभग पांच फुट जगह छोड़कर यैलो लाइन लगाई गई है। इस जगह के भीतर दुकानदारों को अपने और ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग करवानी होगी। यैलो लाइन पार करने वाले वाहनों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके अलावा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का चालान नगर परिषद के साथ-साथ पुलिस भी करेगी।
विज्ञापन

यैलो लाइन लगने के बाद पहले दिन शनिवार को अतिक्रमण और बेतरतीब वाहनों की वजह से हमेशा जाम की स्थिति वाला बाजार खुला-खुला नजर आया। अधिकतर दुकानदार इस व्यवस्था से खुश नजर आए, लेकिन कुछ को शिकायत है कि पांच फुट जगह कम है, इसे बढ़ाया जाना चाहिए। घंटाघर से सराय चौपटा बाजार आने वाले उन वाहन चालकों को परेशानी हुई, जिन्हें यैलो लाइन फार्मूला लागू होने की जानकारी नहीं थी और वे लाइन के बाहर वाहन की पार्किंग कर दी। पुलिस ने कई वाहन चालकों को वार्निंग देकर छोड़ा तो कुछ के वाहनों के टायरों की हवा निकालकर सबक सिखाया।
बाजार की सड़क पर यैलो लाइन लगाने का काम नगर परिषद ने शुक्रवार रात 11 बजे व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानूप्रकाश, सिटी थाना प्रभारी श्रीभगवान के अलावा कई व्यापारी नेताओं की मौजूदगी शुरू हुआ।
--
हर बाजार में लगेगी यैलो लाइन
घंटाघर से जैन चौक तक यैलो लाइन लगने के बाद इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा। सिटी थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि जल्द ही शहर के प्रमुख बाजारों में यैलो लाइन लगाई जाएगी। यैलो लाइन के बाहर पार्किंग करने वाले वाहनों चालकों और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी ने दुकानदारों व आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
--
यैलो लाइन लगाने का काम शुरू हो गया है। घंटाघर से लेकर जैन चौक तक सड़कों के दोनों ओर यैलो लाइन लगाई जाएगी। यैलो लाइन के भीतर वाहनों की पार्किंग होगी। यदि किसी दुकानदार ने यैलो लाइन के बाहर अतिक्रमण किया तो परिषद कार्रवाई करेगी।
रणसिंह यादव- प्रधान, नगर परिषद

अभी भी बहुत वाहन आ रहे हैं। लेकिन जितना पहले जाम लगाता था, अब कम हो गया है। प्रशासन ने थोड़ी जगह ही दी है। इसमें दुकानदारों के खुद के बाइक भी खड़ी नहीं हो पा रही है। जिससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
पवन, कपड़ा व्यापारी

शनिवार को यैलो लाइन का असर दिखा। बाहर से आने वाली गाड़ियां आज नहीं दिखी जिससे बाजार खुला-खुला नजर आया। प्रशासन ने अच्छा काम किया है। सभी दुकानदारों को प्रशासन का साथ देना चाहिए।
आशीष, कपड़ा व्यापारी

रेहड़ी लगाने वालों की तादाद बहुत कम नजर आई। बरसों से दुकानदार रेहड़ी वालों से परेशान थे। यैलो लाइन का लोगों को बहुत फायदा हुआ है। हम लोग भी ग्राहकों को बाइक यैलो लाइन के अंदर लगाने को कह रहे हैं।
विज्ञापन

अतुल रोहिल्ला, प्रधान घंटाघटर मार्केट

घंटाघर से बिचला तक आदमी का पैदल चलना दुश्वार था, आज रोड साफ मिला। गाड़ियों का आना भी बंद हो गया है। पुलिस ने दुकानों में कैमरे लगाने को भी कहा है। यदि ये काम भी हो जाए तो बहुत अच्छा होगा।
हरदयाल बापोड़िया, स्कूल ड्रेस विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें