सड़क पर उतरे खानक पहाड़ मजदूर, फूंका पुतला
तोशाम। एचएसआईआईडीसी के विरोध में खानक पहाड़ के मजदूरों ने शहर में प्रदर्शन किया। मजदूरों ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप पहाड़ में कार्य दिलवाने की मांग की।
शुक्रवार को खानक पहाड़ मजदूर मार्गों से होकर जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यूनियन नेताओं का कहना था कि हरियाणा सरकार ने जब खानक पहाड़ को एचएसआईआईडीसी को 20 वर्ष के लिए लीज पर दिया तो खुशी हुई कि वर्षों बाद बंद पड़ा खानक पहाड़ खुल गया और इससे लोगों को काम मिलेगा।
यूनियन नेताओं का कहना है कि उन्होंने बार-बार सरकार से पहाड़ में रोजगार की मांग की। सांसद धर्मबीर सिंह के माध्यम से भी मुख्यमंत्री के सामने मजदूरों को काम देने की मांग की गई। इसके बाद एचएसआईआईडीसी के कॉर्डिनेटर सुनील कुमार की काम देने की जिम्मेदारी लगाई गई। इसके बाद उन्होंने भरोसा दिलाया गया कि एचएसआईआईडीसी टेंडर लगाया है जल्द ही सबको काम मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज तक उन्हें ना तो कोई काम मिला और ना ही कोई टेंडर। खानक पहाड़ में मजदूरों को काम व टेंडर ना देकर उनके साथ धोखा किया गया है। यूनियन नेताओं का कहना है कि धोखे से आहत होकर यूनियन के 12 सदस्य बुधवार से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। ये 12 सदस्य रोजगार न मिल जाने तक अनशन पर रहेगें। मजदूरों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर मजदूरों को रोजगार दिलाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में मास्टर कांशीराम, प्रताप, राजेश, सुनील, कर्मबीर, हरीश, सतबीर फौजी व विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।