फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नप की हद में आने वाले 14 किलोमीटर दायरे में 30 सफाई कर्मचारी बरसाती नालों की सफाई में जुटे

Mon, 26 May 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर में ​स्थित बरसाती नाला।
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद की हद में आने वाले शहरी दायरे के करीब 14 किलोमीटर में फैले खुले बरसाती नालों की सफाई के लिए अधिकारियों ने जरूरी कदम उठाए हैं। मानसून से पहले ही इन खुले बरसाती नालों की सफाई के लिए 30 नप सफाई कर्मचारी काम पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

वार्ड स्तर पर बरसाती नालों की सफाई का काम कराया जाएगा। इतना ही नहीं शहरी दायरे के खुले बरसाती नालों को पाइप लाइन में बदलने के करीब ढाई करोड़ रुपये का मसौदा भी पानीपत अधीक्षक अभियंता के पास तकनीकी मंजूरी के लिए भेजा गया है। इसके बाद सरकार से इसकी बजट मंजूरी होते ही इस पर भी काम शुरू कराया जाएगा।
शहर के अंदर खुले बरसाती नाले गंदगी से ठसाठस अटे पड़े हैं। जुलाई में मानसून का आगाज हो जाएगा। ऐसे में नगर परिषद अभी से खुले बरसाती नालों की सफाई को लेकर संजीदगी दिखा रही है। नप अधिकारियों ने 30 सफाई कर्मचारियों को खुले बरसाती नालों की सफाई कार्य पर लगा दिया है। इनकी जिम्मेदारी मानसून तक खुले नालों को साफ रखने की रहेगी। ये सफाई कर्मचारी वार्ड स्तर पर हद में आने वाले खुले बरसाती नालों को साफ रखेंगे।
विज्ञापन

शहर के अंदर 31 वार्ड हैं। ऐसे में जरूरत के हिसाब से नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की नालों की सफाई कार्य में संख्या भी बढ़ाई जाएगी। जबकि कुछ वार्ड तो ऐसे भी हैं जिनके अंदर बरसाती नाले नहीं हैं। नगर परिषद ने शहरी दायरे में नप की हद में आने वाले 14 किलोमीटर लंबे खुले बरसाती नालों की जगह पाइप लाइन डालने और इसके ऊपर नई फुटपाथ तैयार कराने की योजना का खाका तैयार कर मुख्यालय भेजा हुआ है।
फिलहाल ये मसौदा पानीपत के अधीक्षक अभियंता के पास तकनीकी मंजूरी के लिए भेजा गया है। इसके बाद इसे प्रशासनिक मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। नप अधिकारियों की मानें तो इसी मानसून से पहले खुले नालों की जगह पाइप लाइन डालने का काम शुरू होने की संभावना है।
शहर में बरसाती नालों पर हो चुके हैं अवैध कब्जे
शहरी हद के अंदर नप के खुले बरसाती नालों पर अधिकांश जगहों पर तो अवैध कब्जे हो चुके हैं। इसकी वजह से बारिश के दिनों में पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। शहर के कई निचले इलाके तो ऐसे हैं, जहां बरसाती नाले ही गायब हो चुके हैं। यही हाल शहर के मुख्य बाजारों का है। जहां नालों पर अतिक्रमण किया गया है, जिसके चलते इनकी नियमित सफाई कर पाना भी मुश्किल हो रहा है।
नगर परिषद की हद में आने वाले बरसाती नालों की सफाई का काम शुरू हो चुका है। नालों की सफाई के लिए नगर परिषद के 30 सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। ये सफाई कर्मचारी मानसून तक वार्ड स्तर पर नालों की सफाई सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा खुले बरसाती नालों की जगह पाइप लाइन डालने का मसौदा भी पानीपत के एसई के पास तकनीकी मंजूरी के लिए भेजा हुआ है। इसके बाद इस पर प्रशासनिक मंजूरी दिलाकर जल्द काम शुरू कराएंगे।
विज्ञापन

- भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें