फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सेकेंडरी गणित विषय की परीक्षा में 29 मामले नकल के दर्ज

Tue, 14 Jul 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सोमवार को सेकेंडरी गणित विषय की परीक्षा में 29 मामले नकल के दर्ज किए गए। वहीं ड्यूटी में कोताही मिलने पर दो पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया है। प्रदेश भर में 57 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को गणित विषय की परीक्षा में 15386 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि उनके उड़नदस्ते ने भिवानी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं अध्यक्ष विशेष उड़नदस्ते ने नूंह के परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। छानबीन के दौरान 25 परीक्षार्थियों के विरुद्ध नकल के मामले दर्ज किए गए।
परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेरला, नूंह-19 (बी-1) पर परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही के चलते दो पर्यवेक्षक राकेश कुमार, विजय पाल को कार्यभार मुक्त किया गया। बोर्ड के गठित अन्य उड़नदस्तों ने रोहतक में दो और पानीपत व नूंह में एक-एक नकल का मामला दर्ज किया। 14 जुलाई को सेकेंडरी की हिंदी विषय की परीक्षा में प्रदेशभर में 25 परीक्षा केंद्रों पर 3612 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें