फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नियुक्ति के पांच माह बाद भी 250 कर्मचारियों को वेतन का इंतजार

Fri, 06 Jun 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नियुक्ति के बाद पिछले पांच माह से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी खाते में वेतन आने का इंतजार कर रहे हैं। सिंचाई विभाग में जनवरी माह में करीब ढाई सौ से तीन सौ कर्मचारी हेल्पर के तौर पर नियुक्त हुए थे। जिन्हें सिंचाई विभाग की विभिन्न डिविजनों में तैनाती भी दे दी गई और वे अपना काम भी करने लगे। लेकिन आज तक उनके बैंक खाता में वेतन के नाम पर फूटी कोड़ी नहीं आई है। ये कर्मचारी वेतन के लिए अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके हैं। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि चतुर्थ श्रेणी के इन कर्मचारियों को खजाना कार्यालय में पहले राष्ट्रीय पेंशन स्कीम (एनपीएस) का पंजीकरण करना होगा। उसके बाद ही इनका वेतन भुगतान हो पाएगा।
विज्ञापन

भिवानी जिले में सिंचाई विभाग के दो सर्कल हैं। पहला यमुना जल सेवाएं परिमंडल और दूसरा लोहारू उठान सिंचाई परिमंडल। दोनों ही सर्कलों में करीब 250 हेल्पर को इसी साल जनवरी में तैनाती दी गई थी। हेल्पर के पद पर लगे इन कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन भुगतान का इंतजार है। कर्मचारी अपने वेतन भुगतान को लेकर कई बार अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके हैं। वहीं वेतन नहीं मिलने की स्थिति में उनकी आर्थिक हालत खराब हो रही है।


सिंचाई विभाग में बतौर हेल्पर के पद पर नियुक्ति पाने वाले सभी कर्मचारियों को खजाना कार्यालय में एनपीएस पंजीकरण कराना अनिवार्य है। अब तक केवल 25 कर्मचारियों का ही एनपीएस पंजीकरण हुआ है, जिनका वेतन भुगतान कर दिया गया है। बाकी कर्मचारियों के पास भी पंजीकरण कराने के बाद उनकी पर्सनल ईमेल पर इसकी सूचना आएगी। जिसे कार्यालय में दाखिल कराना होगा। इसके बाद ही वेतन भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। - नवीन देशवाल, कार्यकारी अभियंता, मैकेनिकल डिविजन सिंचाई विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें