फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बिजली अदालत में रखीं बिजली संबंधी 24 शिकायतें, अधिकारियों को दिए निवारण के निर्देश

Tue, 06 May 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बिजली अदालत भिवानी में शिकायतें रखते ग्रामीण।
विज्ञापन
भिवानी। बीटीएम रोड स्थित अधीक्षक अभियंता कार्यालय परिसर में मंगलवार को ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देश पर उपभोक्ताओं की समस्या निवारण के लिए बिजली अदालत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता बिजेंद्र लांबा ने की। इसमें चरखी दादरी और भिवानी जिले के अधीनस्थ सभी निगम अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान 24 शिकायतें रखी गईं।
विज्ञापन

इसके निवारण के लिए अधीक्षण अभियंता ने संबंधित निगम अधिकारियों को निर्देश दिए। लोगों की बिजली संबंधी शिकायतों का समय रहते निवारण कराने के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने हर जिले में निगम अधिकारियों को प्रत्येक मंगलवार को बिजली अदालत आयोजन के निर्देश दिए हैं। इसमें उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों को निपटान कराया जा सके।
बिजली अदालत में बिल से संबंधित नौ, रखरखाव व सुधार संबंधी आठ और टयूबवेल कनेक्शन से जुड़ी छह शिकायतें प्राप्त हुईं। निगम के अधीक्षण अभियंता बिजेंद्र लांबा ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सुविधा मुहैया कराने के साथ-साथ उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।
विज्ञापन

इसी मकसद से ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर सर्कल कार्यालय के अंदर प्रत्येक मंगलवार को बिजली अदालत लगाई जाएगी। इसमें उपभोक्ता बिजली संबंधी शिकायत रख सकते हैं। जिनका निश्चित अवधि में समाधान भी कराया जाएगा। इस मौके पर निगम के कार्यकारी अभियंता संदीप दलाल, कार्यकारी अभियंता संजय रंगा, कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव सहित सभी उपमंडल अधिकारी मौजहूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें