फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बारहवीं की संस्कृत, उर्दू और जैव प्रोद्योगिकी परीक्षा में नकल के 24 मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को बारहवीं कक्षा की संस्कृत, उर्दू और जैव प्रोद्योगिकी विषय की परीक्षा में नकल के कुल 24 केस दर्ज किए गए। परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर एक पर्यवेक्षक को भी कार्यभार से मुक्त कर दिया।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि उनके विशेष उड़नदस्तों ने करनाल, रोहतक और सोनीपत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान करनाल में दो, रोहतक में तीन और सोनीपत में नौ नकल मामले दर्ज किए गए। बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर के विशेष उड़नदस्तों ने चरखी-दादरी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर दो नकल केस दर्ज किए। वहीं बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा के उड़नदस्तों ने फतेहाबाद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर छह नकल मामले दर्ज किए।
इसके अलावा राजकीय माध्यमिक विद्यालय भोड़िया खेड़ा फतेहाबाद-20 (बी-1) के परीक्षा केंद्र से पर्यवेक्षक उस्मान पीजीटी को परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार से मुक्त कर दिया गया। इसी तरह जिला प्रश्न पत्र उड़नदस्ता करनाल ने दो और नकल मामले दर्ज किए। प्रदेशभर में मंगलवार को हुई सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक और मुक्त विद्यालय की परीक्षा में 111 परीक्षार्थी तथा डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में 20,281 छात्र-अध्यापक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें