फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2200 स्कूलों को मिली एक और साल की मान्यता

Sat, 20 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने 2200 स्कूलों को राहत देते हुए एक साल की और अस्थायी मान्यता दी है। प्राइवेट स्कूल संचालकों को नॉर्म्स पूरे कर स्थायी मान्यता के लिए आवेदन करने का मौका दिया है। इसके लिए वे सरकार का आभार जताते हैं। यह बात भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने कही।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामअवतार शर्मा व प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आकाश रहेजा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अस्थाई और परमिशन प्राप्त प्राइवेट स्कूलों को सत्र 2017-18 एक वर्ष के लिए अतिरिक्त समय दिया है जिससे शिक्षण संस्थाओं को काफी राहत मिली है। ये नियम उन पर लागू है जिन्होंने अपनी फाइल विभाग के पास मान्यता के लिए जमा करवा दी थी। प्रदेश के 2200 स्कूलों ने ये फाइल जमा करवाई थी। उन स्कूलों को अतिरिक्त समय का लाभ मिलेगा। कहा कि प्रकोष्ठ जल्द ही राज्य स्तरीय सम्मान समारोह कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का अभिनंदन करेगा। इस मौके पर जिला सचिव यतेंद्रनाथ, शिव शर्मा, धन सिंह अग्रवाल, पवन कुमार, सुभाष, नरेश, दीपक शर्मा, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें