फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विशेष चेकिंग अभियान में 22 वाहन जांचे, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर एक वाहन जब्त

Sat, 31 Oct 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला पुलिस ने शुक्रवार रात थाना सदर क्षेत्र के गुजरानी नाके पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 22 वाहनों की जांच की। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले एक चालक का चालान कर उसका वाहन जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

भिवानी-महम रोड पर शुक्रवार रात 11 बजे से शनिवार सुबह पांच बजे तक छह घंटे अभियान चला। इसका नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय महेश कुमार ने किया। पुलिस ने नाके से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से जांच की। पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें