भिवानी। सांसद दुष्यंत चौटाला और इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला को पार्टी से निष्कासित करने के बाद विरोध स्वरूप उनके समर्थकों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया। इनेलो के हलका बवानीखेड़ा अध्यक्ष जगदीश धनाना, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामफल फौजी और प्रवक्ता राजू मेहरा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। तीनों ने बताया कि पार्टी के लिए 40 साल तक मेहनत करने वाले डा. अजय सिंह चौटाला के परिवार के साथ गलत नहीं होने देंगे। वहीं इनेलो के श्रमिक प्रकोष्ठ में 11 साल से जिलाध्यक्ष रामफल सिंह फौजी ने इस्तीफा देते हुए कहा कि वे अजय सिंह चौटाला के परिवार के साथ है।