फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इको दिवाली मनाने के लिए संकल्प कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। हनुमान ढाणी स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागरण सेवा समिति एवं युवा जागृति एवं जन कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से इको दिवाली मनाने के लिए संकल्प कार्यक्रम किया गया। सैकड़ों विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वच्छ पर्यावरण रखने का संकल्प लिया। महंत चरण दास महाराज व आयोजक राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक भारद्वाज ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पटाखे आदि आतिशबाजी से दूर रहे और पर्यावरण को समर्पित घी के दीए जला कर इको दिवाली मनाए । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार अहलावत, मुख्तयार सिंह, सतीश शास्त्री, कर्ण सिंह, वीरेंद्र, पवन कुमार, पूनमचंद, सरोज आदि संकल्प कार्यक्रम में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें