फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में दो पंखे, दो बल्ब, फिर भी बिल आया 16 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बिजली निगम की कार्यप्रणाली भी कमाल है। घर में महज दो पंखे और दो बल्ब। फिर भी बिल 16 हजार से अधिक। ऐसा किसी एक या दो के साथ नहीं बल्कि करीब आधा दर्जन कॉलोनियों के बाशिंदों के साथ। बिजली बिलों से खफा लोगों खासकर महिलाओं ने हंगामा किया और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी के आवास के बाहर रोष जताते हुए बिलों को ठीक करने की मांग की।
हनुमान ढाणी, अमर नगर, टीबा बस्ती, पिपली वाली जोहड़ी क्षेत्र में लोगों के बिलों में इस बार बंपर बढ़ोतरी की हुई है। जहां पहले एक से दो हजार तक आते थे, वहां इस बार 15 से 16 हजार के बिल थमाये गए है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि घर की आमदनी बमुश्किल 10 हजार है, वे 16 हजार के बिल कैसे भरेंगे। बिलों से परेशान उक्त कॉलोनियों के लोगों खासकर महिलाओं ने एकत्रित होकर रोष जताया। महिलाएं भाजपा जिला प्रवक्ता सोनू सैनी के आवास पर भी पहुंचे और नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

महिलाओं ने रोष जताते हुए कहा कि काफी दिन से बिजली घर के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब फिर अगले दो माह का बिल चार गुणा रेट लगाकर दिये गये। किसी के घर मे 20 हजार तो किसी का 16, हजार, किसी का 10 हजार। महिलाओं का कहना है कि पीछे भी वे 8-8 हजार रुपये बिल का भुगतान कर चुके हैं। उस समय निगम के अधिकारियों बोले कि ये बिल पूरा भर दो आगे के बिल में ठीक कर देंगे। अब फिर यही ड्रामा खड़ा कर दिया। घर मे एक पंखे व दो एलईडी बल्ब से भी 10 हजार रुपये बिल आ रहा है। उन्होंने कहा कि टेक्निकल खराबी से बिल आता है तो आगे के बिल में सही करने की बात कह कर क्यों भरवाया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी समस्या का दो दिन में हल नहीं निकला तो वे रोड़ जाम करेंगे और बिल नही भरेंगे। उन्होंने कहा कि हम डिफाल्टर थोड़े हैं जो हमारे घर इतनी बड़ी रकम का बिल भेज दिया। अधिकतर महिलाएं तो विधवा हैं जो मजदूरी करके अपना घर खर्च जुटाती हैं। तीन विधवा महिलाओं ने कहा कि वे अपनी मजदूरी से घर खर्च चलाए या फिर ये भारी बिल भरे। जिनके घर मे 9 से 10 हजार रुपये का बिल आया हुआ है। अब या तो बचों को भूखा रखे या फिर वे मजदूरी के पैसे से दो माह का बिल भर दें। लेकिन बिल इतना है कि मजदूरी के पैसे भी कम पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस मामले में भाजपा के मीडिया प्रभारी सोनू सैनी ने कहा कि लोगों की समस्या जायज है। इस समस्या को सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ व जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया के समक्ष रखेंगे और जिला प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत कर बिलों को ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें