फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीए की उतरपुस्तिओं की दौबार से होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में बीसीए के परिणाम खराब आने पर विश्वविद्यालय के द्वारा दोबारा से उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए कॉलेजों के प्राचार्य और चार विषय विशेषज्ञ नियुक्त किए जाएंगे। इनमें दो विशेषज्ञ बाहर से बुलाए जाएंगे और चारों कॉलेज प्राचार्य उत्तर पुस्तिका जांचेंगे। जांच कार्य परीक्षा नियंत्रक की मौजूदगी में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को सीबीएलयू के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल की अध्यक्षता में आदर्श महिला महाविद्यालय, वैश्य कॉलेज, जेवीएमजीआरआर चरखी दादरी और राजीव गांधी महिला महाविद्यालय के कॉलेज प्रतिनिधियों की बैठक में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को लेकर गंभीरता से विचार विमर्श किया। इस दौरान बैठक में निर्णय लिया गया कि संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों द्वारा चार विषय विशेषज्ञ नियुक्त किए जाएंगे जिसमें दो विशेषज्ञ बाहर से बुलाए जाएंगे और चारों कॉलेज प्राचार्यों व परीक्षा नियंत्रक की मौजूदगी में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करवाई जाएगी। यह प्रक्रिया अगले दो-तीन दिन में पूरी कर ली जाएगी और गठित कमेटी द्वारा सामूहिक तौर पर परीक्षा परिणाम के संदर्भ में नियमानुसार जो निर्णय लिया जाएगा उसको लागू करके परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी विद्यार्थी पूर्णतया: अनुत्तीर्ण नहीं है, एक विषय विशेष में अनुत्तीर्ण है, ना कि पूरे सेमेस्टर में। जबकि विद्यार्थियों में इस तरह की भ्रांति फैलाई जा रही है जोकि पूर्णतया: गलत है। उन्होंने आगे बताया कि अगर कमेटी के अंतिम निर्णय के बाद भी कोई विद्यार्थी परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट रहता है तो वह विश्वविद्यालय के नियमानुसार अपनी उत्तर पुस्तिका की प्रति प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय नकल रहित परीक्षाओं के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे आगामी परीक्षाओं के लिए पूर्ण तैयारी के साथ कड़ी मेहनत करें। किसी प्रकार की भ्रांति में ना रहे। विश्वविद्यालय के हाथों उनका भविष्य एवं हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। आज बुलाई गई बैठक में विभिन्न कॉलेजों से डॉ. ललित रेकी, डॉ. परमानंद, डॉ. ललित, डॉ. नूतन शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. रजनी राघव, डॉ. नरेश व विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. दिनेश कुमार मदान ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें