फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर काली पट्टी बांध व सड़क पर मानव श्रृंखला बना सरकार का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
काली पट्टी बांध और मानव श्रृंखला बना दिव्यांगों ने जताया विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति के सदस्यों ने सिर पर काली पट्टी बांधकर और रोड पर मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समिति ले तीन दिन तक इसी तरह से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को लघु सचिवालय के सामने दिए धरने की अध्यक्षता धर्मपाल जमालपुर ने की और मंच का संचालन डॉ. सुरेश कुमार ने किया। एडवोकेट संजय अग्रवाल अध्यक्ष प्रतिनिधि हरियाणा ने बताया उनको शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए 19 दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वे लगातार तीन दिन सिर पर काली पट्टी बांध और मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रधान विनोद कुमार ने कहा कि तीन के बाद हम लोगों के बीच जाकर दिव्यांग अधिकार अधिनियम पूर्ण रूप से लागू करवाने में जनता से सहयोग की अपील करेंगे। सुनील पवार ने कहा कि 23 अप्रैल को सभी दिव्यांग जन जयपुर में सरकार का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें