फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाज मंडी में खरीद के लिए जारी हुआ नया शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाज मंडी में खरीद के लिए जारी हुआ नया शेड्यूल
विज्ञापन

बहल।
अनाज मंडी में सरसों खरीद के लिए बनाया गया शेड्यूल तीसरी बार बदला गया है। पिछली बार जारी किए गए शेड्यूल में जो एक-एक दिन का गैप दिया गया था उसे खत्म कर अब हर रोज सरसों खरीद का शेड्यूल बनाया गया है। अब हर रोज खरीद किए जाने से यह शेड्यूल 26 अप्रैल को ही पूरा हो जाएगा जबकि पहले यह पिछले शेड्यूल के अनुसार 5 मई तक चलना था। हैफेड अधिकारी ऋषिकेश ने बताया कि नए शेड्यूल के अनुसार, 16 अप्रैल को पातवान, लाडावास, 17 अप्रैल को सुधीवास, हरियावास, 18 अप्रैल को कासनी कलां, ओबरा, 19 अप्रैल को चैहड़ कलां, 20 अप्रैल को सोरड़ा जदीद, सुरपुरा खुर्द, 21 अप्रैल को मंढ़ोली कलां, 23 अप्रैल को नसुरपुरा कलां, सोरड़ा कदीम, 24 अप्रैल को गोकलपुरा व 26 अप्रैल को बिधनोई गांव के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें