फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड ........

विज्ञापन
विज्ञापन
18 से 21 तक होगी यूएमसी केस की सुनवाई
विज्ञापन

भिवानी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा मार्च/अप्रैल में संचालित करवाई गई सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) परीक्षा मार्च/अप्रैल-2018 में प्राप्त अनुचित साधन मामलों (यूएमसी) से संबंधित परीक्षार्थियों को समिति के समक्ष व्यक्तिगत सुनवाई के लिए 18 से 21 अप्रैल तक अलग-अलग तिथियों में बोर्ड मुख्यालय पर बुलाया गया है। बोर्ड सचिव धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि संबंधित परीक्षार्थियों को स्वयं/स्कूल या उन द्वारा बोर्ड कार्यालय को उपलब्ध कराए गए पतों पर पंजीकृत पत्र भेजते हुए इनकी सूची बोर्ड वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएसईएच डॉट ओआरजी डॉट इन पर भी उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन परीक्षार्थियों को इस बारे सूचना प्राप्त नहीं होती है तो वे सभी परीक्षार्थी बोर्ड कार्यालय की यूएमसी शाखा (कमरा नं. 71) में 18 अप्रैल से पूर्व व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें