बहुतकनीकी संस्थान में ओपन-डे कार्यक्रम 13 को
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
चौधरी बंसीलाल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 13 अप्रैल को सुबह नौ से शाम चार बजे तक तकनीकी शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत ओपन-डे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के बाद मिलने वाले रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी जाएगी। चौधरी बंसीलाल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्रधानाचार्य बृज मोहन ने बताया कि तकनीकी शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम में विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग डिप्लोमा में आनलाइन प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी दिन अभिभावकों के साथ पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे पीटीएम के दौरान अपने बच्चों की प्रगति एवं उपस्थिति रिपोर्ट अवश्य प्राप्त करें।