फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सविता बनी तीसरी बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप अवार्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
सविता तीसरी बार बनी राष्ट्रीय चैंपियनशिप अवार्डी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 18 से 22 मार्च तक हुई 16वीं जूनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता में देश के राज्यों से लगभग 700 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सविता ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में गुजरात, यूपी, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान व दिल्ली की महिला खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया और तीसरी बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप का अवार्ड प्राप्त किया।
विज्ञापन

शनिवार को दुर्गा स्पोर्ट्स अकेडमी की विजेता खिलाड़ी सविता के भिवानी पहुंचने पर फूल माला पहनाकर डीजे व गुलाल के साथ विजय जलूस निकाल जोरदार स्वागत किया गया। कोच सोमबीर शर्मा ने बताया कि खिलाड़ी सविता लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक विजेता बनी हैं। वुशु एक ऐसा खेल है, जिससे महिला खिलाड़ी अपनी सुरक्षा करने में सक्षम होती है। हमारी बेटियों को इस प्रकार के खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। विजेता खिलाड़ी सविता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, कोच व साथी खिलाड़ियों को दिया। इस अवसर पर सतबीर शर्मा, जयबीर, देवेंद्र, कर्मबीर कौशिक पालुवास, मंजीत धारेडू, फतेसिंह, सूरज, राहुल जाखड़, सचिन मान, दीपक, कुसुम शर्मा मित्ताथल, धर्मपाल, हरिसिंह, सत्यवान, पवन कोंट, भूपेंद्र निनान, प्रदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें