फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी की छात्रा का अपहरण कर रोहतक में गैंग रेप के बाद हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी की छात्रा का अपहरण कर रोहतक में गैंग रेप के बाद हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी ।
शहर के महिला कॉलेज की एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा का दो युवकों ने अपहरण कर रोहतक के एक होटल में गैंग रेप किया और इसके बाद गला घोंट कर हत्या का प्रयास किया। बाद में आरोपी छात्रा को रोहतक के एक निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। दरिंदगी का शिकार छात्रा ने मंगलवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भिवानी पुलिस ने छात्रा के शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर बेरी के दो युवकों के खिलाफ गैेंगरेप, अपहरण व हत्या का मामला दर्ज किया है।
शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली 24 वर्षीय छात्रा पुराना बस स्टैंड के समीप स्थित कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रही थी। छात्रा की मां ने अपने बयान में कहा कि दस मार्च को सुबह वह स्कूटी पर सवार होकर कोचिंग सेंटर के लिए गई थी। कोचिंग सेंटर के बाहर से ही गांव बेरी के दो युवक उसे अपनी किसी गाड़ी में जबरन उठा ले गए। इसके बाद छात्रा को रोहतक के डी पार्क स्थित एक होटल में ले गए। वहां पर दोनों युवकों ने उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। बाद में युवकों ने छात्रा का रस्सी से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर छात्रा को आनन-फानन में किसी गाड़ी में डालकर उसे रोहतक के ही एक निजी अस्पताल में ले आए।
विज्ञापन

छात्रा ने चिकित्सकों को अपने परिजनों का नंबर दिया। बात परिजनों तक पहुंची और इसके बाद मामले की सूचना भिवानी पुलिस को भी दी। शहर थाना प्रभारी श्री भगवान व जैन चौक चौकी इंचार्ज गोपालदास ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस के सामने छात्रा ने आरोपियों के नाम भी बताए। प्रथम जांच में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप, हत्या प्रयास व अपहरण का केस दर्ज किया, लेकिन छात्रा की मंगलवार अल सुबह करीब पांच बजे मौत हो गई।
विज्ञापन

--
पुलिस ने छात्रा के शव का देर शाम को पीजीआई में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर कस्बा बेरी निवासी अर्जुन व नवीन के खिलाफ हत्या, गैंग रेप, अपहरण का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई हैं।
श्रीभगवान, एसएचओ सिटी भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें