फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब का ताला तोड़ हजारों की नगदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लैब का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन

बवानीखेड़ा।
गांव बलियाली के भिवानी रोड के नजदीक स्थित फिल्म सिटी मिक्सिंग लैब का रविवार रात को ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये की नकदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। लैब मालिक ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लेकर जांच आरंभ कर दी है। गांव बलियाली निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसने गांव में ही भिवानी रोड के नजदीक फिल्म सिटी मिक्सिंग लैब के नाम से दुकान की हुई है। रविवार रात को करीब 9 बजे वह अपनी दुकान को ठीक ढंग से ताला लगाकर घर चला गया था। सोमवार सुबह उसकी दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी पहुंचा तो उसने पाया कि शटर के ताले टूटे हुए हैं। कर्मचारी ने उसे सूचना दी। मौके पर जाकर उसने देखा तो लैब के अंदर का सारा समान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जब उसने सामान संभाला तो दुकान में रखी करीब 4 हजार रुपये की नकदी, एक एचडी कैमरा, इन्वर्टर, बैटरी सहित अन्य सामान चोरी था। दुकान मालिक संजय कुमार ने चोरी से हुए नुकसान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें