फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ न मिलने पर बोर्ड कर्मचारियों ने लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
शिक्षा बोर्ड श्रमिक संघ के मीडिया सचिव पवन हालुवासिया ने कंपनी के प्रबंधकों पर बोर्ड में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों का पीएफ न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रबंधकों ने 2013 से लेकर अक्तूबर 2015 तक का पीएफ गोलमाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार सिक्योरिटी प्रबंधकों व ठेकेदार से मुलाकात कर गुहार लगा चुके है। परंतु आज तक उन्हें पीएफ की राशि प्रदान नहीं की गई है। प्रधान नरेंद्र ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पीएफ का भुगतान न होने से बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर नरेन्द्र प्रधान, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, राजेन्द्र पालवासिया, सत्यवान, भूपेन्द्र, राजपाल माली, मुकेश बिजली वाला, उमेद सहित समस्त कच्चे कर्मचारियों ने सिक्योरिटी प्रबंधकों के खिलाफ रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें