फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात गांवो में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 26 करोड़: सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
सात गांवों में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 26 करोड़ : सांसद
विज्ञापन

तोशाम। सांसद धर्मबीर सिंह ने बापोड़ा और दिनोद के लिए 20 करोड़ और संड़वा, कैरू, मिरान, सांगवान व जुई के लिए छह करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की। सांसद शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि 10 मार्च को जुई और 11 मार्च को सुबह कैरू व शाम को मिरान में अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीणों की बैठक लेकर विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करेंगे।
इस मौके पर सांसद ने कहा कि कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। जिनका लाभ आम आदमी को होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बुकलेट के माध्यम से कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाकर उनके सुझावों के साथ फीडबैक दें, ताकि सरकार तक आम आदमी की बात पहुंचाई जा सके। सांसद ने सरकार की योजनाओं पर सुझावों के लिए कार्यकर्ताओं को बुकलेट वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महेंद्र कैरू, ओमप्रकाश, रामदेव तायल, रामफल टाला, बीडीसी बल्लू आलमपुरिया, वजीर बुशान, कृष्ण नेहरा, महान बुशान, रणधीर टाला, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रणबीर अलखपुरा, पूर्व सरपंच सुखबीर पंघाल, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें