फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ मीटर रस मे बाधो प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चार सौ मीटर में बाधो दौड़ी सबसे तेज
विज्ञापन

बहल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर में महिलाओं की एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पिछली साल की विजेता रही बहल की बाधो ने अपना दबदबा कायम रखा तथा 400 मीटर रेस की विजेता बनी। बाधो ने पिछले साल 29 दिसंबर को आयोजित प्रतियोगिता में 300 मीटर रेस में विजेता रही थी। वहीं, इसी प्रतिस्पर्धा में काजल सोरड़ा ने द्वितीय तथा रश्मि सिरसी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को एसडीएम उत्तम सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कंपकंपाती ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं ने खेल में भाग लिया। पांच किलोमीटर साइकिल रेस में सुदेश पातवान प्रथम, सरिता बहल द्वितीय तथा पूजा बहल तृतीय स्थान पर रही। वहीं, 100 मीटर दौड़ में बिमला प्रथम, बिमला सिरसी द्वितीय, अंजू नांगल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 300 मीटर दौड़ में पूजा चैहड़ कलां प्रथम, सुनील बहल तथा रीना चैहड़ कलां तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में मटका दौड़ में मीना बहल प्रथम, सरोज चैहड़ खुर्द द्वितीय तथा नीलम ओबरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। आलू दौड़ में संतोष चैहड़ कलां प्रथम, उर्मिला द्वितीय तथा प्रमिला सुधीवास तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के मुख्यातिथि एसडीएम उत्तम सिंह ने कहा कि खेलों से महिलाएं सबल एवं सक्षम बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीपीओ कांता यादव, बीईओ जगदीश काजल, डा.अजय श्योराण, सुपरवाइजर पूनम यादव, सिलोचना लांबा, हेमलत्ता लांबा, पुष्पा, अनीता सहित आंगनबाड़ी वर्कर हैल्पर्स एवं महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें