फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिव के समर्थन में उतरे इनेलो विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सचिव के समर्थन में उतरे इनेलो विधायक
विज्ञापन

बहल । सीएम दरबार में लोकदली बताकर सस्पेंड किए गए ग्राम सचिव का मामला तूल पकड़ने लगा है। पार्टी का नाम लेकर सस्पेंड किए जाने पर इनेलो विधायक ओमप्रकाश बड़वा ने इसे प्रदेश सरकार की दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई करार दिया है।
बुधवार को विधायक बड़वा और पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा ने कहा कि सचिव रोशनलाल को महज इसलिए सजा दी गई क्योंकि उसके परिवार की आस्था इनेलो पार्टी से जुड़ी है और वे लोहारू हलके के गांव से है। असल में रोशनलाल की तो शिकायत थी ही नहीं। शिकायत तो किसी दूसरे ग्राम सचिव की थी। रोशनलाल पर कार्रवाई महज एक भाजपा नेता के इशारे पर की गई है जबकि सीएम को ऐसा नहीं करना चाहिए था। सीएम पद पर बैठकर एक सरकारी कर्मचारी को पार्टी बेस को आधार मानकर सजा देना न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अगर सरकार ने ग्राम सचिव के साथ न्याय नहीं किया तो इनेलो आंदोलन करने पर मजबूर होगी। इस मौके पर युवा नेता दिनेश सिहाग सुरपुरा, प्रवक्ता अमित सिधनवा, महेन्द्र गोकलपुरा, हिम्मत जावला, प्रदीप बिधनोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें