फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंप तोडने के विरोध में डीसी से मिले शिवनगर के बाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
रैंप तोड़ने के विरोध में डीसी से मिले लोग
विज्ञापन

भिवानी। दो दिन पूर्व शिव नगर कॉलोनी में नगर परिषद की ओर से की गई कार्रवाई के विरोध में लोग जिला उपायुक्त से मिले। कॉलोनी के लोगों ने उपायुक्त से इस मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।
वीरवार को शिव नगर कॉलोनी के बाशिंदों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंचा। शिकायत में उन्होंने कहा कि 19 सितंबर की शाम को नगर परिषद अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम जेसीबी मशीन के साथ कॉलोनी में पहुंची और मशीन ने घरों को जाने वाले रास्तों के फर्श तोड़ दिए। इस बारे में नगर परिषद की ओर से न तो कोई अग्रिम नोटिस दिया गया और न ही कोई सूचना दी गई।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने कहा कि पिछले 15 से 20 वर्षों से उनकी कॉलोनी में लगातार बरसाती पानी 3 से 4 फुट तक भर जाता है। पानी की कोई निकासी न होने से यह पानी दो से तीन दिन तक जमा रहता है। सरकार आज तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं ढूंढ पाई है। ऐसे में पानी को रोकने के लिए लोगों ने मकानों के बाहर खाली जगह में रैंप बनाए हुए हैं ताकि बरसात के समय सीवर का पानी घरों में ना आए। यह रैंप यातायात में किसी प्रकार से बाधा नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया कि वे स्वयं मौके का निरीक्षण करें और नगर परिषद को तोड़े हुए चबूतरे को दोबारा बनाने का निर्देश दे। कॉलोनी के लोगों ने नगर परिषद की इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए मुआवजा दिलाने की मांग भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें