फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शिक्षक चयन परीक्षा में 21,096 परीक्षार्थी हुए शामिल, एक नकलची पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय मॉडल संस्कृति, पीएमश्री, मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी स्कूलों में शिक्षकों व स्कूल प्रमुखों की नियुक्ति के लिए चयन परीक्षा शनिवार को प्रदेशभर में कमीश्नरी स्तर पर स्थापित 69 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 21,096 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। हिसार के पीजीएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-25 में बोर्ड ऑब्जर्वर ने नकल का एक मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा की शुचिता, विश्वसनीयता और गरिमा बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के पूरे समय बोर्ड कार्यालय की ओर से एक-एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया था।
बोर्ड अध्यक्ष शंकरलाल धूपड़ ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष निगरानी व्यवस्था की गई थी। इसी के तहत प्रत्येक केंद्र पर बोर्ड कार्यालय से ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई जिन्होंने परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं और परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें