फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के बैग से 60 हजार की नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। एक बैंक से नगदी निकलवाने के बाद दूसरे बैंक में अपने बेटे की बैंक पासबुक पूरी कराने गए एक पूर्व सैनिक के बैग से 60 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली गई। नगदी चोरी की शिकायत पूर्व सैनिक ने अनाज मंडी पुलिस चौकी में दी। जिसके बाद पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। वहीं बैंक के अंदर बैग से नगदी चोरी मामले में दो संदिग्ध युवक भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
विज्ञापन

गांव लोहानी निवासी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि वह भूतपूर्व सैनिक है। वीरवार को वह देवसर चुंगी स्थित पीएनबी बैंक से अपनी तीन माह की पेंशन राशि से 60 हजार रुपये निकलवाने पहुंचे थे। उसने बैंक से पैसे निकलवाए और फिर गांव के ही एक व्यक्ति की दुकान पर चाय पीने लगा। जयप्रकाश ने बताया कि चाय पीने के बाद वह अपना बैग लेकर अनाज मंडी स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में पहुंचा। जहां अपने फौजी बेटे सचिन की बैंक पासबुक को अपडेट कराने लगा, लेकिन मशीन खराब होने के कारण पासबुक अपडेट नहीं हुई। इसी दौरान उसने कुर्सी पर अपना बैग रख दिया और फिर काउंटर पर पासबुक अपडेट कराने लगे। इसी दौरान बैंक शाखा से उसके बैंग के अंदर रखी 60 हजार रुपये की नगदी चोरी हो गई। जयप्रकाश ने बताया कि बैंग के अंदर रखी स्वेटर भी बाहर गिरी हुई पाई, जबकि रुपये स्वेटर के नीचे बैग में रखे थे। जब उसने बैंक अधिकारियों से कहा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने मामले की शिकायत अनाज मंडी पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवक उसके बैंग के आसपास दिखाई दिया और फिर उसके साथ दूसरा युवक भी बैंक से बाहर भागते हुए दूसरे सीसीटीवी कैमरे में नजर आ गए। जयप्रकाश ने बताया कि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद वह अक्सर बीमार रहने के चलते कोई कामधंधा नहीं करता है। उसने बैंक से मकान की छत रिपेयरिंग कराने के लिए अपनी तीन माह की फौज से आई पेंशन की राशि में से 60 हजार रुपये निकलवाए थे। फिलहाल पुलिस ने भूतपूर्व सैनिक जयप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें