फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर पर चढ़ा अनियंत्रित डंपर, बिजली का खंभा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
शहर के महम चौक पर बीती रात पत्थरों से भरा डंपर अनियंत्रित होकर रोड के डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल और बिजली का पोल ध्वस्त हो गया। वीरवार को सुबह दस बजे के बाद डंपर को रोड से हटाया गया, तब तक सरकुलर रोड पर कई बार जाम की स्थिति रही।
बुधवार करीब 12 बजे रोहतक गेट से हांसी गेट की तरफ जा रहा तेज रफ्तार डंपर चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने महम गेट पर लगे डिवाइटर पर डंपर को चढ़ा दिया। जिससे डिवाइडर की पांच ग्रिल जमीन से उखाड़ गई। डंपर में अधिक लोड होने के कारण डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइट भी टूट गई। ट्रक चालक ट्रक को छोड़ मौके से फरार हो गया। गनीमत रही की ट्रक के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सुबह पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच डंपर को जेसीबी से हटवाया। दुकानदार सतीश कुमार ने बताया कि रात को 12 बजे जोर से आवाज आई तब उसने नीचे आकर देखा तो ट्रक डिवाइडर से टकराया हुआ था लेकिन कोई भी ड्राइवर या कंडक्टर नजर नहीं आया। घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिन से सुबह आकर ट्रक को वहां से हटाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रात भर सड़क के बीच खड़ा रहा ट्रक
रात बाहर बजे घटना होने के बाद पूरी रात ट्रक बीच रास्ते में खड़ा रहा। वीरवार सुबह दस बजे के बाद डंपर को हटाया गया, इस दौरान सरकुुलर रोड पर जाम लगा रहा। सिविल लाइन के एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि इस बारे में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बीएंडआर विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था। बाद में डंपर मालिक ने ग्रिल और डिवाइडर रिपेेयर करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें