फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जुटेंगे देशभर के नामी पहलवान, कल से शुरू होगा दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जुटेंगे देशभर के नामी पहलवान, कल से शुरू होगा दंगल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। कल से जिले में देशभर के नामी पहलवान जुटेंगे। भारत केसरी दंगल में राज्य के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब टीमों के पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। पहलवानों व प्रशिक्षकों को लगभग दो करोड़ रुपये के इनाम दिए जाएंगे। पहला स्थान हासिल करने वाले पहलवानों के प्रशिक्षकों को एक लाख और दूसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों को 50 हजार रुपये के इनाम दिए जाएंगे।
शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर होने वाला दंगल आगामी 21 मार्च से शुरू होगा और 23 मार्च तक चलेगा। सोमवार को यहां बया पर्यटन केंद्र में मीडिया से बात करते हुए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक जगदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश में कुश्ती के प्रोत्साहन के लिए 450 अखाड़ों का पंजीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि डोप टेस्ट से गुजरने के बाद ही विजेता पहलवानों को इनाम की राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में कुल 160 मैच होंगे। कुश्ती प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय मापदंडों पर होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सीटीएम महेश कुमार, उप निदेशक छाजूराम गोयत, जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह, जींद जिला खेल अधिकारी विनोद बाला, हरियाणा जूडो संघ के उपाध्यक्ष अजीत बामला के अलावा कोच प्रीतम सिंह, सूबे सिंह, हरिस्वरूप, विद्यानंद, विष्णु भगवान, आसरी, गौरव गोयत, संजय कुमार, पूनम बामल और महेंद्रा साई आदि मौजूद रहे।
---
राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, सीएम करेंगे समापन :
राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी 21 मार्च को शाम तीन बजे दंगल के उद्वघाटन अवसर पर मुख्यातिथि होंगे तथा खेल मंत्री अनिल विज अध्यक्षता करेंगे। समापन समारोह में मुख्यमंत्री मनोहरलाल मुख्य अतिथि होंगे तथा विजेता पहलवानों को पुरस्कार राशि भेंट करेंगे। दंगल के दूसरे दिन 22 मार्च को सांसद धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि होगे। भिवानी के विधायक घनश्याम दास सर्राफ प्रतियोगिता में सह अध्यक्ष होंगे।
--
युवराज हंस, सुक्की पाजी व केडी आदि प्रसिद्घ कलाकार देंगे प्रस्तुति
तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती रहेगी। प्रतियोगिता में हंसराज हंस के बेटे युवराज हंस, सुखविंद्र (सुक्की पाजी) और केडी अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

--
इस प्रकार से दी जाएगी इनामी राशि :
प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में 10 खिलाड़ी शामिल होंगे। महिला व पुरुष दोनों प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले दस खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये के हिसाब से एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसी प्रकार 50 लाख रुपये दूसरे स्थान के लिए, 25 लाख रुपये तीसरे स्थान के लिए और 11 लाख रुपये की राशि चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को इनाम स्वरूप दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें