फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील वर्करों ने किया प्रदर्शन, विधायक को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विधायक को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। राज्य सरकार के रवैये के खिलाफ मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन कर विधायक घनश्याम सर्राफ को ज्ञापन सौंपा।
रविवार को नेहरू पार्क में मिड डे मील वर्कर्स यूनियन संबद्ध सीटू के बैनर तले वर्कर एकत्रित हुई। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान निर्मला ने की तथा संचालन जिला सचिव सुदेश ने किया। सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिला सचिव अनिल कुमार ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद कई बार मुख्यमंत्री ने स्वयं आश्वासन दिया कि वेतन बढ़ाया जाएगा। परंतु चार साल में एक पैसे की बढ़ोतरी नहीं की गई। यूनियन जिला प्रधान निर्मला ने चेतावनी दी कि 20 मार्च को शिक्षा मंत्री ने मांगों का समाधान नहीं किया तो 29-30 मार्च को कैथल में आयोजित राज्य सम्मेलन में तीखे संघर्ष का ऐलान किया जाएगा।
इस मौके पर सीटू जिला प्रधान ओमप्रकाश, सीटू नेता राममेहर सिंह ने सम्बोधित किया। इस मौके चंद्रकला, बिंदो, राजरानी, बिमला सिवानी, कुलदीप मिरान, कविता, कैलाश बापोड़ा, भूली, संतोष, सरोज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

--
बैठक में प्राइवेट स्कूल संचालकों ने नोटिस के बारे में किया मशविरा
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। हरियाणा प्राइवेट संघ की जिला स्तरीय बैठक बवानीखेड़ा कस्बे के सर छोटूराम हाई स्कूल के प्रांगण में हुई। जिला प्रधान घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में खंडके गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को दिए गए नोटिस के बारे में विचार विमर्श किया गया।
बैठक के बाद में सभी स्कूल संचालक एकत्रित होकर प्रदेश उप प्रधान सतीश तंवर व प्रदेश प्रभारी उमेश के नेतृत्व में बवानीखेड़ा के विधायक बिशम्बर वाल्मीकि से मिले व अपनी मांगों का ज्ञापन सौंप कर उनकी समस्या का निदान करने की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि 23 मार्च को गांव रोहनात में मुख्यमंत्री के समक्ष उनकी समस्याओं को रखेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले घनश्याम शर्मा ने कहा कि हम किसी भी प्राइवेट स्कूल को बंद नहीं होने देेंगे। इस अवसर पर इस खंड प्रधान बजरंग चौहान, शहरी प्रधान पृथ्वी सिंह सैनी, सचिव राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद लखेरा, किशन तंवर, सतीश भिवानी, धर्मपाल वैरागी, महेश, पवन महता, वीना, रामप्रसाद कौशिक, रणपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें