फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों को दो महीने से पगार नहीं, चुकाने हैं 1.59 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों को दो महीने से नहीं मिली मजदूरी
विज्ञापन

भिवानी। मनरेगा मजदूरों की दीपावली शायद मजदूरी के इंतजार में ही मनेगी। भिवानी के साथ-साथ चरखी दादरी जिलों के हजारों मजदूरों को दो महीने से मजदूरी नहीं मिली है। कब मिलेगी, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। सरकार को जिलेभर के मजदूरों को 1.59 करोड़ रुपये की मजदूरी देनी है। इस राशि में सबसे ज्यादा हिस्सा साढ़े 32 लाख तोशाम और 25 लाख रुपये सिवानी खंड के मजदूरों का है। मजूदरी तो फंसी ही है, बड़ी संख्या में मजदूरों की शिकायत है कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है।
मनरेगा मजदूरों का मेहनताना अटकना कोई नहीं बात नहीं है। सालभर में दो से तीन बार मजदूरों को अपनी मेहनत का पैसा लेने के लिए इंतजार करना पड़ता है। अब विगत दो महीने से ज्यादा समय हो गया है, मजदूरी नहीं मिली। सरकार के आंकड़े बताते हैं कि हजारों मजदूरों के 159.18 लाख रुपये का भुगतान नहीं हुआ। दोनों जिलों के सभी दस खंडों में एक भी खंड ऐसा नहीं, जहां मजदूरों का बकाया न हो। तोशाम, सिवानी और बवानीखेड़ा खंड के मजदूरों की राशि 20 लाख रुपये से ज्यादा है। सबसे कम (6.3 लाख रुपये) बाढड़ा खंड के मजदूरों की बकाया है।
विज्ञापन

--
छह महीने से काम का इंतजार
जिलेभर में मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। ढाणी हरसुख गांव की रेखा, ओमबीर, विनय, कमलेश, मोनू आदि का कहना है कि छह महीने से वे लोग काम मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उनका जॉब कार्ड भी बना हुआ है। काम के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन बात नहीं बनी। मनरेगा कामगार यूनियन के जिला महासचिव ओमप्रकाश का कहना है कि जिले में कई गांव ऐसे हैं, जहां मजदूरों को काम मिलने में दिक्कत आ रही है। लगभग डेढ़ महीने पहले हालुवास गांव के मजदूरों ने काम के लिए एप्लीकेशन दी थी, लेेकिन आज तक काम नहीं मिला।
विज्ञापन

--
खंड बकाया राशि (लाखों में)
बाढड़ा 6.3
बवानीखेड़ा 23.12
बहल 13.29
भिवानी 17.3
च.दादरी-प्रथम 15.29
च.दादरी-द्वितीय 13.98
कैरू 7.31
लोहारू 4.64
सिवानी 25.43
तोशाम 32.51
कुल 159.18
--
किस खंड में हैं कितने मनरेगा मजदूर
खंड मजदूरों की संख्या
भिवानी 17,903
तोशाम 11,756
सिवानी 9,054
बाढड़ा 8,360
बवानीखेड़ा 8,874
बहल 5,419
कैरू 6,959
लोहारू 5,732
च.दादरी प्रथम 6,153
च.दादरी द्वितीय 6,940
--
मनरेगा मजदूर का वेतन 15 दिन के भीतर खाते में जमा कराने का प्रावधान है। लेकिन, ऐसा नहीं हो रहा है। पिछले कई सालों से मजदूरों को अपनी मजदूरी के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है। इस साल 20 फरवरी को वार्ता के दौरान सीएम ने आश्वासन दिया था कि राज्य सरकार कोष बनाएगी। ताकि, मजदूरों को तुरंत भुगतान हो जाए। लेकिन, सीएम अपना आश्वासन आज तक पूरा नहीं कर पाए।
ओमप्रकाश, महासचिव, मनरेगा कामगार यूनियन (संबद्ध सीटू)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें